Add To collaction

लेखनी आधे अधूरे मिसरे -प्रसिद्ध पंक्तियाँ काब्य प्रतियोगिता-09-Jul-2023 साजन होली आई है

शीर्षक :-  साजन होली आई है



साजन होली आई है। आज रंग बिरंगी होली आई  है।।
मेरे साजन देखो रंग बिरंगी होली आई है।
हमारे घर भी मस्तानौ की टोली आई है।।
पिचकारी गुब्बारा सबने अपना रंग जमाया है
सतरंगी बौछारौ का सुहाना मौसम आया है।।
आसमान  में भी देखो कैसी लाली छाई है--1
मेरे साजन देखो रंग बिरंगी होली आई  है
देखो आज महक रहा है सबका ही तन मन।
कितना चहक रहा है हम सबका यह मन।।
गुलाल उड़ाती मस्तानी की टोली आई है--2
मेरे साजन देखो रंग बिरंगी होली आई है
आओ हम भी मिलकर खेलेंगे आज होली।
तेरे संग हम भी खेलेंगे रंगौ से आँख मिचौली।।
जेठ पर रंग डालने छोटी बहू भी दौड़ी आई है--3

आधे अधूरे मिसरे/प्रसिद्ध  पंक्तियाँ।
नरेश शर्मा " पचौरी"




   20
2 Comments

सुन्दर सृजन और बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply

Alka jain

11-Jul-2023 11:17 PM

Nice 👍🏼

Reply